माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 29 जून 2026 को विश्वविद्यालय परिसर एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं हेतु चित्रकला, भाषण, निबंध लेखन एवं काव्य लेखन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।