Saharanpur Smart City Ltd ने आज माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और एम.एस.यू. अकैडमिक फाउंडेशन के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्र अब स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं में प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट वर्क कर सकेंगे।
हस्ताक्षर समारोह में प्रो. विमला वाई, माननीय कुलपति; श्री शिपू गिरी (आईएएस), मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी; श्री शंकर तायल, कंपनी सचिव, स्मार्ट सिटी; और श्री अभिनव पुंडीर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमएसयू अकैडमिक फाउंडेशन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह सहयोग छात्रों के कौशल विकास में सहायक होगा और शहर को स्मार्ट और नवाचार-प्रधान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।